तीसरी बार राजेश बने अध्यक्ष व नरपति बने मंत्री
गोंडा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनरायन गुट के हुए चुनाव में एक बार फिर तीसरी बार राजेश कुम
गोंडा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनरायन गुट के हुए चुनाव में एक बार फिर तीसरी बार राजेश कुमार पांडेय जिलाध्यक्ष व नरपति ¨सह जिला मंत्री चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने की बात कही।
रविवार को भैय्या राघव राम पांडेय स्मारक श्री गांधी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनरायन गुट की चुनाव प्रक्रिया पारसनाथ राय व मंडल अध्यक्ष इंद्रपाल ¨सह की देखरेख में हुआ। चुनावी प्रक्रिया में राजेश कुमार पांडेय को जिलाध्यक्ष व नरपति ¨सह को जिलामंत्री के पद पर निर्विरोध चुना गया। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार यादव, आय व्यय निरीक्षक पद पर ओम प्रकाश ¨सह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अखंड प्रताप ¨सह, उपाध्यक्ष पद पर रुद्रेश प्रताप ¨सह, विजय शंकर मिश्र, राम किशोर यादव, प्रभाकर ¨सह, गो¨वद यादव का चयन किया गया। संयुक्त मंत्री पद पर सुभाष चंद्र यादव, इंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, रफीउल्लाह, श्रवण कुमार ¨सह, रवींद्र नाथ मौर्य, अशोक ¨सह व श्रीमती पी नाथ को चुना गया। मुनींद्र नाथ पांडेय का चयन मीडिया प्रभारी बनाये गये। इसके अलावा कृष्ण कुमार ¨सह, हेमंत श्रीवास्तव, राकेश प्रताप ¨सह, रघुनंदन पांडेय, संतोष कुमार तिवारी, राज किशोर शुक्ल, राजेश कुमार मौर्य, बृजेश कुमार शुक्ल, मनोज कुमार त्रिपाठी, भानु प्रताप ¨सह, अवधेश कुमार ¨सह, राम दयाल शर्मा, विजय पाल ¨सह, डॉ ईश्वर प्रताप ¨सह, सर्वेश मिश्र सहित अन्य मौजूद थे।
परीक्षा केंद्रों की खामियों पर होगा आंदोलन
- माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखंड प्रताप ¨सह ने कहा है कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जायेगा। तदर्थ शिक्षकों को विनियमित कराने, व्यवसायिक शिक्षकों के नियमतीकरण सहित डीआइओएस कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार व परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में हुए खेल को लेकर संघर्ष किया जायेगा। शिक्षक नेताओं का आरोप है कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में नियमों की अनदेखी की गई है।
बैठक में बनी रणनीति
- मदरसा आधुनिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई। जिसमें लखनऊ में चल रहे धरने में सहभागिता पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अफजाल अहमद, आफताब अहमद, अली हुसैन, शमसेर, शब्बीर, मो इमरान, मो वसीम खान सहित अन्य मौजूद थे।