हड़ताल पर रहे बीएसएनएल कर्मी, किया प्रदर्शन
गोंडा :गुरुवार को भारत संचार निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। 30 सूत्रीय ज्ञापन टीडीएम
गोंडा :गुरुवार को भारत संचार निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। 30 सूत्रीय ज्ञापन टीडीएम को सौंपा जिसमें एलटीसी, अवकाश नकदीकरण व चिक्तिसा भत्ता की बहाली की मांग की ।
भारत संचार निगम के कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल को लेकर दूरसंचार जिला प्रबंधक कार्यालय के सामने इकट्ठा हुए और धरने पर बैठ गये। कर्मचारी नेता एसबी सिंह ने कहा कि निगम प्रशासन कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। एलटीसी, अवकाश नकदीकरण व चिकित्सा भत्ते की प्रतिपूर्ति नहीं किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों की जेब कट रही है। राजीव चतुर्वेदी ने कहा कि ई-1 पे स्केल लागू किया जाए। ऐसा न होने पर कर्मचारी बड़ा आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे। सीधी भर्ती में 30 फीसद सेवानिवृत कर्मचारियों को लाभ दिया जाए। मृतक आश्रित कर्मचारियों की तैनाती में आ रही समस्याएं दूर की जाए। पीड़ितों के परिजनों के प्रति अधिकारी संवेदनशील रवैया अख्तियार करना होगा। आर एस पांडेय ने कहा कि मजदूरों का नियमतीकरण किया जाए। नान एक्जीक्यूटिव कैडर्स कर्मचारियों की नई भर्ती शुरू की जाए। विकलांग कोटा पूरा किया जाए। टीएम, राजभाषा अधिकारी, टीटीए, जेटीओ, जेएओ की परीक्षा में पात्रता में ढील दी जाए। भत्ते में संशोधन किया जाए। काल सेंटरों में भारत संचार निगम कर्मचारियों को लगाया जाए और बाहरी सेवा बंद की जाए। रमेश चंद पांडेय ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के उपायों पर ध्यान दिया जाए और वेतन असमानता दूर की जाए। अन्य वक्ताओं में राजेश कुमार, मनोज कुमार तिवारी, छेदी लाल, राम लोचन, त्रिलोकी सिंह, राम राज, एसबी सिंह झंझट, शिवशंकर यादव, चिंता मणि पाडेय, शिवओम तिवारी, विजय मोहन श्रीवास्तव, रामप्रसाद दुर्गेश प्रताप सिह, आर के शुक्ल शामिल रहे। अंत में 30 सूत्री ज्ञापन जिला दूर संचार प्रबंधक को सौंपा।