केक काटकर मना नेताजी का जन्मदिन
गोंडा: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन जिले में धूमधाम से मनाया गया। कहीं पर
गोंडा: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन जिले में धूमधाम से मनाया गया। कहीं पर केक काटा गया, तो कहीं पर मरीजों को फल वितरित किया गया।
शहर के आवास विकास कालोनी स्थित माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के आवास पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन आयोजित किया गया। जहां पर जियो हजारों साल, साल के दिन हो पचास हजार के उद्घोष के बीच राज्यमंत्री प्रतिनिधि सूरज सिंह ने कहा कि समाज के हर गरीब तबके के लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए सपा अध्यक्ष शुरू से ही समाजवादी विचार धारा पर जनता के बीच में हैं। वह जनता की हर आवाज को उठाने के साथ ही सत्ता में आने पर जनता के हितों के लिए काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रतिनिधि महेश सिंह के साथ ही काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे।
इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महफूज खां ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के 76 वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष महफूज खां ने केक काटा। केक काटने के बाद सपाइयों ने अस्पताल में बीमार मरीजों को फल वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सपा नेता प्रमोद पांडेय ने किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव गनेश श्रीवास्तव व हाकिम सिंह ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विधायक नंदिता शुक्ला, बैजनाथ दूबे, विवेक मणि श्रीवास्तव, राम नरायन यादव, राधेश्याम मिश्र, बलराज सिंह, वकार खां, मसूद प्रधान, नजीर इंडियन, अता उल्ला, कृपा शंकर पांडेय, सरफराज हुसैन, मंटू काजी, कदीर पहलवान, विनोद श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश उपाध्याय, आज्ञाराम पासवान, मो अफजल, साधना सिंह, शाहिद अली कुरैशी, मो रईश, रफी रैनी सहित अन्य मौजूद थे।
इधर कचहरी परिसर में भी सपा अधिवक्ता सभा ने कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु होने की कामना की गई। इस अवसर पर कमरुद्दीन, पारसनाथ चतुर्वेदी, गनेश श्रीवास्तव, राधेश्याम त्रिपाठी, शेष मणि दूबे सहित अन्य मौजूद थे।