समस्याओं के समाधान की मांग पर अड़े पदाधिकारी
गोंडा: कर्मचारी की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सिंचाई संघ के पदाधिकारियों का अनिश्चितकालीन धर
गोंडा: कर्मचारी की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सिंचाई संघ के पदाधिकारियों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन संघ के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद शुक्ल ने किया। धरने को संबोधित करते हुए सिंचाई संघ के मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश शुक्ल ने कहा कि सिंचाई विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बनता जा रहा है। सिंचाई कालोनी में जहां बाहरी लोगों का कब्जा है, वहीं प्रकाश, जलापूर्ति, सड़क, नाली ध्वस्त है। मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद कोई कार्य नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार मांग के बावजूद अधिकारी खामोश हैं। धरने को राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष माताप्रसाद शुक्ल, सत्य नारायण तिवारी, रामरंग चौबे, दिनेश तिवारी आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर केडी पांडेय, खुशीराम वर्मा, देवकुमार त्रिपाठी, झूरी प्रसाद, रमेश कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।