Move to Jagran APP

दागी धान ने बढ़ाई परेशानी

गोंडा : देवीपाटन मंडल में डेढ़ माह से क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा दूर हो गया। सरकारी क्रय केंद्रों

By Edited By: Published: Sat, 15 Nov 2014 11:49 PM (IST)Updated: Sat, 15 Nov 2014 11:49 PM (IST)
दागी धान ने बढ़ाई परेशानी

गोंडा : देवीपाटन मंडल में डेढ़ माह से क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा दूर हो गया। सरकारी क्रय केंद्रों पर 182 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इससे अधिकारियों ने भले ही राहत की सांस ली हो, लेकिन क्रय केंद्र प्रभारियों की मुसीबतें बढ़ गई है। कारण क्रय केंद्रों पर तीन के बजाए पांच प्रतिशत से अधिक दागी धान आ रहा है। इससे खरीद तेजी से नहीं हो पा रही है। उधर किसानों को भी व्यापारियों का मुंह देखना पड़ रहा है।

loksabha election banner

प्रदेश सरकार ने चारों जिलों में धान खरीद के लिए करीब डेढ़ लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। गोंडा व बहराइच को 50-50 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया गया था। श्रावस्ती को 25 व बलरामपुर को 28 हजार मीट्रिक टन धान खरीदना हैं। किसानों को समर्थन मूल्य योजना के तहत प्रति कुंतल 1360 रुपए दिए जाना है। 13 नवंबर तक धान की खरीद क्रय केंद्रों पर नहीं हो सकी थी। अधिकारियों ने धान खरीदने के लिए किसानों से संपर्क साधना शुरू किया। दो दिनों में गोंडा में 111 मीट्रिक टन, बलरामपुर ने पांच मीट्रिक टन, बहराइच ने 12 मीट्रिक टन व श्रावस्ती ने छह मीट्रिक टन धान खरीद कर बोहनी कर ली। अधिकारियों ने धान की बोहनी होने के बाद राहत की सांस ली। लेकिन क्रय केंद्र प्रभारियों की मुसीबतें बढ़ गई। कारण किसान जो धान क्रय केंद्रों पर ला रहे हैं उनमें पांच प्रतिशत से अधिक धान दागी निकल रहा है। यदि क्रय केंद्रों पर किसानों का धान खरीद लिया गया तो भारतीय खाद्य निगम इसमें कटौती कर लेगा। जिसे क्रय केंद्र प्रभारियों से वसूल कर लिया जाएगा। दागी धान की खरीद न हो इसके लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर धान खरीदने की सीख दी जा चुकी है। कार्यशाला में क्रय केंद्र प्रभारियों को सीख दी गई है कि जो धान किसान लाए उसकी बारीकी से छानबीन कर ली जाए। किसानों को बार-बार दौड़ाया न जाए। दागी धान होने की सूचना किसानों को दी जाए। एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने जो लक्ष्य दिया है उसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन धान तीन प्रतिशत से अधिक दागी निकल रहा है। इससे खरीद में दिक्कत हो रही है। उधर किसान धान न खरीद होने की शिकायत अधिकारियों से कर रहे हैं।

हो गई बोहनी

- संभागीय खाद्य उपायुक्त हरि नारायन ने बताया कि हुदहुद के चलते धान दागी निकल रहा है। तीन प्रतिशत से अधिक दागी धान क्रय केंद्रों पर आ रहा है। उन्होंने बताया कि चारों जिलों में 182 मीट्रिक टन धान की खरीद कर बोहनी हो गई है। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों से धान खरीद तेज करने का निर्देश दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.