Move to Jagran APP

छठी मईया होईहे सहईया..

गोंडा: छठी मईया होईहे सहईया, छठ पूजन जाय.. का गीत गुनगुनाते हुए बुधवार की शाम खैरा भवानी मंदिर के पो

By Edited By: Published: Wed, 29 Oct 2014 10:47 PM (IST)Updated: Wed, 29 Oct 2014 10:47 PM (IST)

गोंडा: छठी मईया होईहे सहईया, छठ पूजन जाय.. का गीत गुनगुनाते हुए बुधवार की शाम खैरा भवानी मंदिर के पोखरे पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं ने एक स्वर में सूर्य को अ‌र्घ्य देते हुए जय हो छठी मैया का गीत गाते हुए पूजन अर्चन किया। यहां पर महिलाओं ने एकत्र होकर संतान की दीर्घायु होने की कामना की। छठ पूजा को लेकर शहर में कई स्थानों पर छठ माता की प्रतिमा भी स्थापित की गयी है।

loksabha election banner

पूर्वाचल के प्रसिद्ध पर्व छठ पूजा को लेकर बुधवार की सुबह से ही घरों मे विशेष तैयारी शुरू हो गयी थी। बुधवार को महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। जिसमें महिलाओं ने संतान के कल्याण व उनकी दीर्घायु की कामना को लेकर छठ माता की पूजा की। घरों में छठ माता की स्थापना की गयी, जहां पर दिन भर गीत व संगीत के साथ छठ माता की पूजा की गयी। इसके बाद शाम के समय शहर के खैरा भवानी मंदिर के पोखरे में अस्त होते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के लिए महिलाएं जमा हुई। यहां पर महिलाओं के साथ पुरुष सिर पर डोला में नीबू, सेब, केला, अदरक सहित अन्य सामग्रियों के साथ ही गन्ना लेकर पोखरा पहुंचे। यहां पर महिलाओं ने एक साथ भगवान सूर्य की पूजा की। पूजन के दौरान महिलाओं ने छठ माता का गीत गाते हुए बेटों के कल्याण की कामना की। बभनान संवादसूत्र के अनुसार शुगर मिल के पोखरे में महिलाओं ने सूर्य को अ‌र्घ्य देकर छठ माता का पूजन किया। इस दौरान काफी भीड़भाड़ रही।

आज सुबह जुटेंगी महिलाएं

- खैरा भवानी मंदिर के पोखरे में छठ पर्व को लेकर गुरूवार की भोर में महिलाएं एकत्र होगी। जो यहां पर भगवान सूर्य का पूजन अर्चन करेंगी।

स्थापित हुई प्रतिमा

- छठ पर्व पर शहर के मालवीय नगर स्थित कई स्थानों पर छठ माता की प्रतिमा स्थापित की गयी है, जहां पर जागरण सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करने में लोग जुटे हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.