नगाड़ा संग ढोल बाजे.. पर डांडिया
गोंडा: सोमवार की सुबह ज्ञानस्थली की छात्राओं के लिए खास थी, वह उमंग व उत्साह से लबरेज नजर आ रही थी,
गोंडा: सोमवार की सुबह ज्ञानस्थली की छात्राओं के लिए खास थी, वह उमंग व उत्साह से लबरेज नजर आ रही थी, उनके चेहरे पर चमक थी.. मौका था दीपावली पर्व को लेकर रंगारंग डांडिया प्रतियोगिता का। महाविद्यालय परिसर में दिन भर विभिन्न गीतों की धुन पर छात्राओं ने डांडिया में अपना हुनर दिखाकर पुरस्कार भी जीता। इसी के साथ ही शहर के कई अन्य स्कूलों में दीपावली पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में सोमवार को डांडिया प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थापिका डॉ. कृष्णा सिंहा ने किया। उन्होंने कहा कि त्यौहार हमारी संस्कृति के वाहक होते है, जो हमें एक बेहतर संदेश देते है। प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने कहा कि दीप पर्व अंधेरे को खत्म करके एक नई रोशनी लाने का पर्व है। ऐसे में हम सभी को मिलकर समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने का संकल्प लिया जाना चाहिए। यहां पर डांडिया प्रतियोगिता में पहले ग्रुप में जया तिवारी, रंजना, कीर्ति त्रिपाठी, खुशबू गुप्ता, सबीना परवीन, द्वितीय गु्रप में दीपिका शुक्ला, सीमा शुक्ला, सुषमा, रीता कुमारी, रीतिका मिश्र, इच्छिता पांडेय, नेहा जायसवाल, प्रतिभा, श्वेता गुप्ता, तृतीय गु्रप में शिप्रा, कावेरी, लवली मिश्र, दीपशिखा, रमा मिश्र, विनीता पांडेय, निशा, ग्रुप चार में पूर्णिमा सिंह, महिमा कौशल, कोमल मिश्र, निशी, प्रिया, दीपिका मिश्रा, ज्योति गुप्ता, ग्रुप पंचम में प्रीती यादव, प्रतिमा राय, आकांक्षा श्रीवास्तव, ज्योति सिंह, सुरभि पांडेय, रीमा तिवारी, सीमा, नेहा मिश्रा, ग्रुप छह में दिव्यांशी मिश्रा, श्रद्धा द्विवेदी, शाइस्ता खानम, नेहा राज, नेहा विश्वकर्मा, माला गुप्ता, शालिनी गुप्ता, कीर्ति शना, रूपा, सातवें गु्रप में पूर्णिमा सिंह, पूजा, वर्तिका उपाध्याय, दीपाली मिश्र, सोनाली, मुस्कान, प्रीती, लवली पांडेय व अंजली सोनी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें नगाड़ा संग ढोले बाजे.. के गीतों पर छात्राओं ने डांडिया नृत्य किया। निर्णायक मंडल की डॉ. आनंदिता श्रीवास्तव, डॉ. ममता पांडेय, सुधा मिश्र, जयंती सेठ ने तृतीय गु्रप को विजेता घोषित किया। प्रतियोगिता के आयोजन में मनोविज्ञान विभाग की डॉ. सीमा श्रीवास्तव, कंचनलता पांडेय, राजनीति शास्त्र विभाग की डॉ. नीतू सिंह सहित अन्य मौजूद थे।