अधिवक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन
गोंडा : न्यायिक अधिकारी व उप संचालक चकबंदी के विरोध में तीसरे दिन गुरुवार को भी अधिवक्ताओं ने जुलूस
गोंडा : न्यायिक अधिकारी व उप संचालक चकबंदी के विरोध में तीसरे दिन गुरुवार को भी अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं के आंदोलन को देखते हुए दीवानी व कलेक्ट्रेट को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। सतर्कता के मद्देनजर दो तहसीलों के पुलिस क्षेत्राधिकारी व पीएसी के जवानों को भी तैनात कर दिया गया है।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी व सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष गंगा प्रसाद मिश्र, फौजदारी बार एसोसिएशन अध्यक्ष रवि प्रकाश पांडेय, अवध बार एसोसिएशन अध्यक्ष रमाकांत पांडेय, महामंत्री अनिल कुमार सिंह, इंद्रजीत सिंह, विजय कुमार श्रीवास्तव, बसंत शुक्ल की अगुवाई में सैकड़ों अधिवक्ता कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा हुए। अधिवक्ताओं का जुलूस नारे बाजी करता हुआ दीवानी न्यायालय परिसर पहुंचा। न्यायिक भवन परिसर के बाहर सभा को अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी, रविप्रकाश पांडेय, अनिलदेव शुक्ल, अनिल सिंह, विजय त्रिपाठी, सुरेश त्रिपाठी, शमीम अतहर, उपेंद्र मिश्र, अमृत नाथ तिवारी, विन्देश्वरी दूबे, गंगा प्रसाद मिश्र, जगदम्बा पांडेय, गोकरन नाथ पांडेय, रामकरन मिश्र, संगमलाल सिंह, महाराज कुमार श्रीवास्तव, मुकुंद मिश्र ने शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस छावनी में तब्दील किए जाने की निंदा की। एक घंटे धरना व जनसभा के बाद जुलूस जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचा। जहां उपसंचालक चकबंदी को तत्काल हटाने की मांग की। प्रदर्शन व जुलूस में उमेश ओझा, अमरकांत शुक्ल, रवि प्रकाश तिवारी, कृष्ण कुमार पांडेय, सर्वजीत मिश्र, उदय प्रताप वर्मा, अलंकार सिंह, हरिओम पांडेय, अवधेश कुमार शुक्ल, राधेश्याम पांडेय, सुरेंद्र कुमार शुक्ल, सुशील कुमार,अनिल कुमार वर्मा, हरिश्चंद्र बाजपेई, दिनेश कुमार मिश्र, विनय कुमार त्रिपाठी, महेंद्र चंद्र त्रिपाठी, परशुराम मिश्र, इन्द्रमणि शुक्ल, सुशील त्रिपाठी, स्वतंत्र श्रीवास्तव, रूद्रनाथ मिश्र, दिनेश दूबे, श्रीकांत पांडेय, रामआशीष त्रिपाठी, उपेंद्र वर्मा, गणेश मिश्र, राजकरन अकेला, प्रदीप श्रीवास्तव, दिनेश कुमार मौर्य, मनोज सिंह, राघवेंद्र सिंह, वृज बिहारी श्रीवास्तव, शशिधर दूबे, दीपक श्रीवास्तव, कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव, राहुल पांडेय, लाल विहारी शुक्ल, बलराम सिंह, सुशील कुमार, सर्वजीत सिंह, विवेक सिंह, विजय कुमार सिंह, दीनानाथ उपाध्याय, प्रशांत सिंह, साकेत मिश्र, अनिल पासवान, विनय मिश्र, विजय कुमार त्रिपाठी, सुरेश कुमार शुक्ल, अनंतराम शुक्ल, रघुनंदन यादव, जगदीश सिंह, संतसरन श्रीवास्तव, गौरी शंकर चौबे व सुरेश गुप्त समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
छावनी नजर आया कलेक्ट्रेट व दीवानी
- अधिवक्ताओं के आंदोलन को देखते हुए कलेक्ट्रेट व दीवानी न्यायालय परिसर में सुरक्षा घेरा सख्त दिया गया था। पूरे परिसर में पुलिस व पीएसी के जवानों को लगाया गया था। यहां पर अग्निशमन विभाग की टीम भी लगाई गई थी।