मच्र्युरी का फ्रीजर खराब, फर्श पर शव
गोंडा: जिला अस्पताल की मच्र्युरी में शव से आंख गायब होने का मामला गरमाता जा रहा है। मच्र्युरी में शव
गोंडा: जिला अस्पताल की मच्र्युरी में शव से आंख गायब होने का मामला गरमाता जा रहा है। मच्र्युरी में शव रखने का फ्रीजर लंबे समय से खराब है, बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन खामोश है। वहीं पर परसपुर विकास मंच ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
जिला अस्पताल की मच्र्युरी से मंगलवार को एक बालक के शव की आंख गायब होने का मामला आया था। इससे दस दिन पहले एक महिला की भी दाहिनी आंख गायब हो गई थी। मामला बढ़ते देख अधिकारियों ने जांच का भरोसा देकर मामले पर पर्दा डाल दिया है। यहां मच्र्युरी में करीब छह साल पहले स्टेट स्तर से फ्रीजर दिया गया था, जिसमें शव को रखा जाना था। इसमें शव को रखने के बाद उसके खराब होने का डर नहीं था। इतनी सारी व्यवस्था के बावजूद फ्रीजर खराब हो गया, लेकिन किसी को इसकी फिक्र नहीं है। जिससे यहां पर शव को फर्श पर ही लिटाया जा रहा है। आलम यह है कि बुधवार को जब इस फ्रीजर के बारे में अस्पताल में जानकारी चाही गई, तो यहां पर तैनात कर्मी एक दूसरे के पास फाइल होने की बात कहते रहे। प्रभारी सीएमएस डॉ. बीपी श्रीवास्तव ने बताया कि करीब छह साल पहले स्टेट स्तर से ही फ्रीजर की आपूर्ति हुई थी। वह खराब हो गया, जिसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई थी।
शुरू हुई जांच
- जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल आफीसर डॉ. टीपी जायसवाल को इस मामले का जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच अधिकारी ने बुधवार को अस्पताल की मच्र्युरी का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
सौंपा ज्ञापन
- परसपुर विकास मंच के अरूण कुमार सिंह, राम मनोहर तिवारी, राम सुंदर पांडेय, सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है, जिसमें इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है।