किसानों की समस्याओं पर भाजपाई खफा
गोंडा: किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। बाद में पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर पदाधिकारी कलेक्ट्रेट में एकत्र हुए। यहां पर अवध प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री सूर्य नरायन तिवारी, किसान मोर्चा प्रभारी सुरेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा हंसराज सिंह, जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नरायन सिंह सहित अन्य ने डीएम अजय कुमार उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। जिसमें किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की गयी। भाजपाइयों ने किसानों से उर्वरकों का मनमाना दाम वसूलने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसने की मांग की। साथ ही समितियों द्वारा डंप की गयी खाद को जनता में वितरित करने की मांग की गयी। भाजपा नेताओं कहा है कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पांडेय, विद्या भूषण द्विवेदी, अतुल श्रीवास्तव, केके श्रीवास्तव, देव नरायन मिश्र, त्रियुगी नरायन शुक्ल, सोमनाथ तिवारी, गोरेलाल शुक्ला, नीरज मौर्या, अखिलेश पांडेय, सिद्धार्थ द्विवेदी, नरेंद्र द्विवेदी, राज कुमार, राकेश तिवारी, पंकज कुमार मिश्र, राघवेंद्र ओझा सहित अन्य मौजूद थे।
इनसेट
भाजपाइयों की क्या थी मांग
- किसानों को उनके गन्ना मूल्य बकाये का भुगतान नियमानुसार अविलंब कराया जाय।
- किसानों को सुगमता के साथ खाद बीज उपलब्ध कराने के लिए उचित प्रबंध कराए जाए।
- बदहाल विद्युत व्यवस्था को सुधारा जाय।
- आम जनता के हितों की अनदेखी कर उसके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा कर पाने में असफल सपा सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाय।