आग से 15 आशियाने राख, महिला झुलसी
गोंडा : बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई आग की घटनाओं में 15 आशियाने जलकर राख हो गए। एक महिला आग की चपेट में आकर घायल हो गई और लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गए। पीड़ित खुलेआसमान के नीचे रहने को विवश हो गए।
नवाबगंज संवादसूत्र के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के मैनपुर उसरीडीहा गांव निवासी रामकिशुन बढ़ई के घर आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई। आग से नंदलाल, संचित वर्मा, सालिक राम वर्मा, रामगरीब, रामलाल, पित्तरदीन, रामजट व विन्देश्वरी के घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से ज्ञाना झुलस गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल घंटों बाद पहुंचा। तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। रामगरीब के घर 11 मई को शादी थी। शादी का सामान भी जलकर राख हो गया। आग से करीब पांच लाख रुपये का अनुमान लगाया गया है। परसपुर संवादसूत्र के अनुसार मधईपुर कुर्मी गांव में विजय प्रताप, रामदीन, लक्ष्मीपति, घनश्याम व सुशील का घर जल गया। आग से गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। आग से तीन लाख रुपये क्षति होने का अनुमान लगाया गया है।