Move to Jagran APP

ठंड का कहर, दो की गई जान

By Edited By: Published: Sat, 22 Dec 2012 07:18 PM (IST)Updated: Sat, 22 Dec 2012 07:15 PM (IST)
ठंड का कहर, दो की गई जान

गाजीपुर : ठंड के कहर ने शनिवार को एक को लील लिया। सर्दी से अब तक दो की जान जा चुकी है। कड़कड़ाती ठंड के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। रेलवे स्टेशन, लंका, रोडवेज आदि जगहों पर यात्री ठिठुरते नजर आए। प्रशासन की ओर से कोई अलाव की व्यवस्था नहीं होने की वजह से लोग कागज, दफ्ती से अलाव का काम चलाते दिखे। मानव ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी भी ठंड से बेहाल दिखे।

loksabha election banner

प्रकृति के आगे हर कोई लाचार रहा। सुबह तड़के घने कोहरे की चादर ने वाहनों को रेंगने पर विवश कर दिया। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों को स्कूल जाने में हुई। प्राथमिक व माध्यमिक में चल रही परीक्षा के बावजूद छात्र-छात्राओं की संख्या कम रह रही है। वहीं सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा छाया रहा। इक्का-दुक्का ही कर्मचारियों की उपस्थिति दिखी। वहीं नगरपालिका की ओर से भी इस बार कोई अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। रेलवे प्रशासन की हठधर्मी के चलते रैनबसेरा नहीं लगा जिसके चलते सबसे अधिक परेशानी देर रात आने-जाने वाले यात्रियों को हो रही है। उधर जिला अस्पताल में बच्चे और बुजुर्ग रोगियों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। पीजी कॉलेज वेधशाला के उप प्रेक्षक मदन गोपाल दत्त ने बताया कि न्यूनतम 6 तथा अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सुबह की आद्रता सौ तथा शाम की 84 प्रतिशत दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल कुछ दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कासिमाबाद : चकिया के सरफराज (55) की रात के समय खेत में पानी देते समय मौत हो गई। मुहम्मदाबाद : ठंड के कारण कस्बे के लोग बेहाल रहे। नगर से सटे बागीचा में बनी झोपड़ी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत ठंड से हुई है। 35 वर्षीय युवक लाल स्वेटर, मटमैला शर्ट व नीला पैंट पहने हुए था। इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही होगा। उधर ठंड के कारण इंसान ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी बेहाल दिखे। कस्बा में अलाव की व्यवस्था न होने से लोग ठंड से ठिठुरते देखे गए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.