नौजवान बेरोजगारी, किसान कर्ज में कर रहा आत्महत्या
जागरण संवाददाता, गाजीपुर: किसानों, गरीब मजदूरों, छात्रों, नौजवानों की मांगों को लेकर भारतीय कम्यु
जागरण संवाददाता, गाजीपुर: किसानों, गरीब मजदूरों, छात्रों, नौजवानों की मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत दूसरे दिन मंगलवार को भी सरजू पांडेय पार्क में सत्याग्रह जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकारें पूंजीपति की हैं उनके हित की पोषक हैं। 70 वर्षों की आजादी के बाद समाज के बहुत छोटे वर्ग के लिए चमकता भारत है। इस चमक का निर्माण करने वाला श्रमजीवी वर्ग अभिशप्त जीवन जीने के लिए मजबूर है। कृषक, मजदूर, छात्र, नौजवान, महिलाएं, निर्बल, दलित लोगों को जीवन बदहाल है। इसका कारण व्यवस्था पर औद्योगिक घरानों का अधिकार होना है।
वक्ताओं ने कहा कि जीवन की उन्नति के लिए सबको शिक्षा समान रूप से देना आवश्यक है। दुर्भाग्य से आज तक दोहरी शिक्षा नहीं बदली गई है। धरने को जिला सचिव अमेरिका ¨सह यादव, जनार्दन राम, रामअवध, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, अंगद यादव, अखिलेश राय, दुर्गा यादव, मोहन प्रसाद आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता रामा यादव तथा संचालन रमेश चंद्र पाल ने किया।