पानी-पानी हुआ शहर
गाजीपुर: वही नगर पालिका की अधिकतर सड़कें जलमग्न हो गईं। जमानियां: दोपहर बाद चली ठंडी हवा के साथ ब
गाजीपुर: वही नगर पालिका की अधिकतर सड़कें जलमग्न हो गईं। जमानियां: दोपहर बाद चली ठंडी हवा के साथ बदरा गरज के साथ झमाझम बरसे।बच्चों ने घरों की छतों पर नहाकर बारिश का आनंद लिया।
कुछ देर के लिए थम गया आवागमन
सैदपुर : झमाझम बारिश से नगर में जगह-जगह जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। नगर के मुख्य बाजार, मां काली रोड, यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा के सामने, सहकारी समिति, नगर पंचायत कार्यालय, पकड़ी से आरजेपी स्कूल जाने वाली सड़क आदि जगहों पर जलजमाव होने से आवागमन थम सा गया था।
कई लोग गिरकर हुए घायल
जखनियां : झमाझम बारिश से स्थानीय रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय भी में वर्षा का पानी एकत्र होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री प्रतीक्षालय में टाइल्स होने के चलते फिसलकर कुछ लोग गिरकर घायल हो गए। बता दें कि स्टेशन पर जलनिकासी की व्यवस्था के लिए नाली का निर्माण नहीं हुआ है। साथ ही स्टेशन की छत की मरम्मत के नाम पर कोरम पूरा किए जाने से तेज बारिश होने पर सहायक स्टेशन मास्टर का रूम टपकता है। इससे कंप्यूटर आदि उपकरण खराब हो जाता है। स्टेशन मास्टर अशोक कुमार ने बताया कि इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।