जांच में लिए गए दूध के नमूने
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने क्षेत्र में
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने क्षेत्र में अभियान चलाकर दूध के नमूने लिए। टीम के सदस्य कठवामोड़ पुलिस चौकी के पास दूधियों को रोककर दूध की जांच किए। इसके अलावा तहसील मुख्यालय के पास दूधियों के दूध की जांच की गई। इस दौरान कुल तीन संदिग्धों के नमूने भरे गये। जांच कार्य से दूध बेचने वालों में हड़कंप मच गया। इस दौरान मिष्ठान दुकानदारों से शुद्ध आहार निर्माण व विक्रय का निर्देश दिया। छापेमारी अभियान का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, जनार्दन ¨सह, विवेक कुमार तिवारी, श्रीराम यादव, विवेक कुमार आदि शामिल थे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि यह अभियान आगामी त्योहार तक चलता रहेगा।