नहीं खुला विद्यालय, वापस लौटे बच्चे
जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर) : सूबे की योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था सु²ढ़
जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर) : सूबे की योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था सु²ढ़ करने के लिए एक के बाद एक निर्देश जारी कर रही है। जिले के डीएम संजय कुमार खत्री का भी परिषदीय विद्यालयों पर विशेष ध्यान है। समय-समय पर उनके द्वारा विद्यालयों का अवलोकन व कराई जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं इसका उदाहरण है। नई दिशा एप भी उन्होंने व्यवस्था में सुधार के लिए ही चलाया है लेकिन इसका असर शिक्षकों पर दिखाई नहीं पड़ रहा है। शिक्षक मनमाना तरीके से विद्यालय खोल व बंद कर रहे हैं।
मंगलवार को क्षेत्र के ¨सगारपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। ग्रामीणों की मानें तो सुबह से दोपहर तक विद्यालय खुला ही नहीं। सुबह बच्चे विद्यालय गए तो बंद होने के कारण वापस आ गए। गांव वालों को इसका पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत ग्रामप्रधान से की। ग्रामप्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को फोनकर इसकी शिकायत की। इसके बाद ब्लाक स्तरीय शिक्षाधिकारियों व समन्वयकों को इसका पता चला। हालांकि खंड शिक्षा अधिकारी, न्याय पंचायत समन्वयक व प्रधानाध्यापक इस बात से इंकार कर रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि न्याय पंचायत समन्वयक सुरेंद्र प्रताप ¨सह व प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ¨सह से बात हुई है। उन्होंने बताया कि विद्यालय मात्र तीन शिक्षकों के भरोसे है। विद्यालय की एक सहायक अध्यापक शशि द्विवेदी आकस्मिक अवकाश पर थीं। दोपहर करीब साढ़े 11 प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ¨सह सहायक अध्यापक विवेक ¨सह के साथ सिलेंडर लाने जा रहे थे तो उन्होंने विद्यालय बंद कर दिया। विद्यालय न खुलने की बात सरासर गलत है।