शौचालय का उपयोग करने पर जोर
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत कठउत के दसदइया गांव में जा
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 03:49 PM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 03:49 PM (IST)
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत कठउत के दसदइया गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के बारे जानकारी दी गई। ग्रामीणों से शौचालय का उपयोग करने पर जोर दिया गया। अभियान में लगे टीम के सदस्यों ने नक्शा बनाकर व जागरूकता गीत आदि के माध्यम से लोगों को समझाने का प्रयास किया। अभियान में ग्राम प्रधान राजेंद्र राम, ग्राम विकास अधिकारी संजय राय, खंड प्रेरक शिवजी, स्वतंत्र कुमार, अजय कुमार कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, सीमा भारती, जानकी देवी, लल्लन प्रसाद आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें