आसान नहीं होगी किसी भी दल की राह
सैदपुर (गाजीपुर) : स्थानीय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतना किसी भी दल के लिए आसान नहीं है। यह क्षेत्
सैदपुर (गाजीपुर) : स्थानीय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतना किसी भी दल के लिए आसान नहीं है। यह क्षेत्र कई दलों के दिग्गजों का गृह क्षेत्र है। वे अपने दल के प्रत्याशी को जिताने के लिए एड़ी-चोट एक कर देंगे।
भाजपा के केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय का गांव पक्खनपुर स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में ही है। सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र भी इसी विधानसभा क्षेत्र के मलिकपुर गांव के रहने वाले हैं। भाजपा प्रत्याशी को जिताने की जिम्मेदारी इनकी होगी। डा. महेंद्रनाथ पांडेय यहां से दो बार विधायक रह चुके हैं। पंचायती राज मंत्री रहते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को लोग आज भी याद करते हैं। कलराज मिश्र भी राजनीति का ककहरा यहीं से सीखे हैं। उनके क्षेत्र में आने पर मिलने वालों की भीड़ लगती है। वे भी अपना पूरा जोर लगा देंगे। इसके अलावा यह क्षेत्र रेल राज्य व दूर संचार (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री मनोज सिन्हा के संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। उनके द्वारा किए गए विकास कार्य किसी से छिपा नहीं है। सपा की बात करें तो पूर्वांचल के गांधी के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले खाटी समाजवादी स्व. रामकरन दादा की कर्मभूमि सैदपुर विधानसभा क्षेत्र है। यादव बिरादरी में उनकी लोकप्रियता का लाभ मिलेगा। उनके पुत्र डा. विजय यादव इस समय एमएलसी हैं। पूर्व सांसद राधेमोहन ¨सह का घर करमपुर भी इसी विधानसभा क्षेत्र में है। पूर्व शिक्षामंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता कालीचरन यादव भी इसी विधानसभा क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं तो पूर्व एमएलसी डा. कैलाश ¨सह का भी आवास औड़िहार है। सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन संजय ¨सह भी क्षेत्र के परसनी गांव के किसान हैं व गन्ना किसानों में उनकी अच्छी पैठ है। सपा प्रत्याशी को जिताना इनका काम होगा। बसपा भी यहां कमजोर नहीं है। बसपा के यादव समाज के मंडल कोआर्डिनेटर डा. कैलाशनाथ यादव पहली बार यहां से ही विधायक बने थे। बसपा के पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय का घर भी गाजीपुर का हजरतगंज कहे जाने वाले सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के सिधौना बाजार मे है। बसपा सुप्रीमो के खास डा. कैलाशनाथ यादव यादव मतों में सेंध मारकर व दीनानाथ पांडेय ब्राह्मणों के मत के सहारे पार्टी प्रत्याशी को जिताने में जी-जान लगा देंगे। ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो भविष्य की बात है लेकिन किसी भी दल के लिए यहां चुनाव जीतना आसान नहीं होगा।
---
कांग्रेस से गठबंधन का सपा को मिलेगा लाभ
सैदपुर : कांग्रेस के पूर्व विधायक स्व. आत्माराम पांडेय, देउ राम, प्रभुनारायण ¨सह का गृह क्षेत्र है। सपा कांग्रेस से गठबंधन करती है तो इसका लाभ सैदपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को मिलेगा। कांग्रेस के पारंपरिक मत सपा को मिल सकता है।