Move to Jagran APP

राजकीय धान क्रय केंद्रों पर नहीं हो रही खरीदारी

गाजीपुर : धान का कटोरा कहे जाने वाले जमानियां तहसील क्षेत्र में राजकीय धान क्रय केंद्रों पर अभी तक ख

By Edited By: Published: Wed, 30 Nov 2016 07:00 PM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2016 07:00 PM (IST)
राजकीय धान क्रय केंद्रों पर नहीं हो रही खरीदारी

गाजीपुर : धान का कटोरा कहे जाने वाले जमानियां तहसील क्षेत्र में राजकीय धान क्रय केंद्रों पर अभी तक खरीद शुरू नहीं हुई है। इसे लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। किसान औने पौने दाम पर धान बेच रहे हैं।

loksabha election banner

तहसील क्षेत्र में 27895 हेक्टेयर इसकी खेती होती है। खरीफ के सीजन में मानसून के साथ देने से इस बार अच्छी पैदावार हुई है। सरकारी खरीद शुरू न होने से वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। इन दिनों तेजी से धान फसल की कटाई हो रही है। बहुत से किसानों के खलिहान में अनाज पहुंच चुका है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसान सरकारी धान क्रय केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं। नोटबंदी के बाद व्यापरियों के पास भी नकदी का संकट है। किसानों को रवि फसलों की बोआई व अपने जरूरतों के लिए धन की जरूरत है। व्यापारी मनमाने दाम पर खरीद कर रहे हैं। केंद्रों पर धान बेचने का समुचित प्रबंध होता तो किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिल जाता, इससे उनको बड़ी राहत मिलती। धान खरीद केंद्र जमानियां के प्रभारी मिथिलेश ¨सह ने बताया कि यहां के केंद्र पर एक नवंबर से ही चालू है। मगर क्षेत्र में किसानों से आने वाला धान की क्वालिटी सरकार द्वारा तय मानक के अनुसार न होने के कारण अभी तक खरीद नहीं हो पा रही है। मानक के अनुसार ही धान की खरीद की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.