तहसील में अधिकारियों की नियुक्ति न होने से परेशानी
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : तहसील में कर्मियों की कमी के चलते काफी महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए बा
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : तहसील में कर्मियों की कमी के चलते काफी महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए बाहरी व्यक्ति रखे गये हैं। इससे जहां लोगों का कामकाज समय से नहीं हो पा रहा है वहीं विभाग की गोपनीयता भी भंग हो रही है।
तहसील में न्यायिक तहसीलदार, दो नायब तहसीलदार का पद रिक्त है। वहीं एसडीएम न्यायालय व तहसीलदार न्यायालय में पेशकार तो हैं लेकिन अलअहमद जैसा महत्वपूर्ण पद रिक्त चल रहा है। अलअहमद का पद इतना महत्वपूर्ण है कि उनके जिम्मे न्यायालय की समस्त पत्रवालियों का रखरखाव व पेशी के पूर्व की सभी प्रक्रिया को पूरा कर अधिकारी के समक्ष सुनवाई के दौरान रखा जाता है। इन पदों पर किसी कर्मी की तैनाती न होने से इसका काम बाहरी व्यक्तियों से लिया जा रहा है। इससे जहां फाइलों के गायब होने का आशंका है वहीं गोपनीयता भी भंग हो सकती है। तहसील का सबसे महत्वपूर्ण नाजिर व नायब नाजिर का पद भी रिक्त है। हालत यह है कि इस तरह के महत्वपूर्ण पद का कार्य की जिम्मेदारी तहसील में कार्यरत एक चपरासी ही संभाले हुए हैं। तहसील में कार्यरत एसडीएम के स्टेनो की काफी समय पूर्व स्थानान्तरण हो गया। वर्तमान में राजस्व संग्रह विभाग के एक लिपिक से स्टेनों का कार्य लिया जा रहा है। तहसील के सभी 720 गांवों के लिए 90 लेखपालों की जगह मात्र 53 ही कार्यरत हैं। इसके चलते एक लेखपाल के जिम्मे कई क्षेत्रों का कामकाज है। रजिस्ट्रार कानूनगो के पांच पदों में दो पद पर लेखपालों को संबंद्ध कर उनसे काम लिया जा रहा है। सब मिलाकर तहसील में अधिकारियों व कर्मचारियों के काफी पद रिक्त होने से जहां दूसरे कर्मचारियों पर कामकाज का बोझ हैं वहीं बाहरी व्यक्तियों के चलते भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिल रहा है। इस संबंध में तहसीलदार बृजमोहन यादव ने बताया कि तहसील में कई पद रिक्त हैं उसका असर कामकाज पर पड़ रहा है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।