परिवर्तन सभा में बताई विकास की बातें
नंदगंज (गाजीपुर): सिहोरी में चीनी मिल के मैदान में गुरुवार को भाजपा की ओर से आयोजित परिवर्तन सभा को
नंदगंज (गाजीपुर): सिहोरी में चीनी मिल के मैदान में गुरुवार को भाजपा की ओर से आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए संचार व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने इस सभा का महत्व बताया। उन्होंने उड़ी में शहीद हुए 18 जवानों पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारे जवान पाक के सीमा में घुसकर मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। सभा को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ,एमएलसी केदारनाथ ¨सह, पूर्व विधायक शारदा चौहान, अमेरिका प्रधान, डा. मुकेश ¨सह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानूप्रताप ¨सह व संचालन रामनरेश कुशवाहा ने किया।
लगा रहा जाम
नंदगंज:परिवर्तन सभा में भीड़ काफी ज्यादा थी। शादियाबाद-नंदगंज मार्ग पर जाम से लोग हलकान थे। इस बीच एक शव आ गया लेकिन भीड़ हटने को तैयार नहीं थी। अंतत: मंत्री मनोज सिन्हा ने पुलिस को बुलाकर भीड़ हटवाया। इस बीच करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा।