जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन निरस्त
गाजीपुर: उम्र कम होने पर जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने गुरुवार को महिला जिला पंचायत सदस्य का निर
By Edited By: Published: Thu, 29 Sep 2016 08:46 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 08:46 PM (IST)
गाजीपुर: उम्र कम होने पर जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने गुरुवार को महिला जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन निरस्त कर दिया। जखनियां क्षेत्र से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर खुशबू कन्नौजिया पत्नी पंकज कुमार निवासी रायपुर जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई थीं। चुनाव के वक्त खुशबू की उम्र 21 वर्ष से अधिक बताई गई थी। उनके निर्वाचन को रायपुर गांव की ही सुमित्रा देवी पत्नी रामनरेश ने जिलाधिकारी के न्यायालय में चुनौती दी थी। साक्ष्य के मूल्यांकन के बाद न्यायालय ने पाया कि अपनी उम्र गलत बताते हुए खुशबू ने चुनाव लड़ा और निर्वाचित हुईं। चुनाव के वक्त उनकी उम्र निर्धारित 21 वर्ष से कम थी। उन्होंने तथ्यों को छिपा कर शपथ पत्र दिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें