सत्संग से होती है विवेक की प्राप्ति
मलसा (गाजीपुर): रामचरित मानस पाक्षिक सत्संग की ओर से ढढ़नी गांव स्थित चंडी माता परिसर में सोमवार
By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 07:46 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 07:46 PM (IST)
मलसा (गाजीपुर): रामचरित मानस पाक्षिक सत्संग की ओर से ढढ़नी गांव स्थित चंडी माता परिसर में सोमवार को आयोजित मानस कथा में पंडित चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि समय बलवान है। मनुष्य समय का दास होता है। भगवान पर भी समय का प्रभाव पड़ा है। संत भिखारी महाराज ने कहा कि संसार गुण और दोष से ओतप्रोत है। जीव को अवगुण को त्याग कर गुण ग्रहण करना चाहिए। पंडित राधेश्याम चौबे ने कहा कि सत्संग से विवेक की प्राप्ति होती है। तारकेश्वर तिवारी व दयाशंकर राय ने भी कथा अमृतपान कराया। संचालन अशोक दास ने किया। गरीब शाह ने आभार जताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें