राहत सामग्री नहीं मिलने से लोगों में रोष
भांवरकोल : बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन की ओर से राहत सामग्री वितरित करने की गति काफी धीमी होने के कार
भांवरकोल : बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन की ओर से राहत सामग्री वितरित करने की गति काफी धीमी होने के कारण पीड़ितों में असन्तोष बढ़ रहा है। 64 ग्रामपंचायतों के कुल 147 राजस्व ग्रामों में से अधिकांश ग्राम बाढ़ की चपेट में आने से परेशान हैं। बावजूद इसके अबतक मात्र छहगांवों धर्मपुरा में 250, फिरोजपुर में 500, अवथहीं में 365,जोगामुसाहिब में 202,नकटीकोल में 201 तथा शेरपुर के मात्र कुछ मजरों में 500 पैकेट ही बाढ़ राहत सामग्री वितरित की गयी है। खण्ड विकास अधिकारी राजीव कुमार ¨सह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित 25गावों के बाढ़ पीड़ितों की सूची उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है लेकिन अब तक मात्र छह ग्रामपंचायतों के लिए ही बाढ़ राहत सामग्री उपलब्ध हो सकी है जिसे वितरित करा दिया गया है।