चूना का छिड़काव कर सफाई का संदेश
गाजीपुर: सामाजिक संस्था समग्र विकास इंडिया के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ का पानी कम होने के स्थानों पर
By Edited By: Published: Tue, 30 Aug 2016 11:26 AM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 11:26 AM (IST)
गाजीपुर: सामाजिक संस्था समग्र विकास इंडिया के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ का पानी कम होने के स्थानों पर सोमवार को नगर के श्मशानघाट, पोस्ताघाट व ¨झगुरपटटी मोहल्ले में चूना का छिड़काव किया। इस दौरान लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रज भूषण दुबे ने कहा कि बाढ़ के बाद संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष कुम्भनाथ जायसवाल ने कहा कि हम आगे भी प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों पर चूने का छिड़काव तथा सफाई का संदेश
देंगे। इस मौके पर गुल्लू ¨सह यादव, पंचदेव चौहान, पीयूषकांत पांडेय, प्रेम प्रकाश पटेल, अंशू पांडेय, उदय प्रताप त्रिवेदी, जितेंद्र आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें