आधा घंटा रूकी रही पैसेंजर ट्रेन
दिलदारनगर (गाजीपुर) : रेल पथ विभाग की ओर से रविवार को पश्चिम केबिन के पास अप मेन लाइन रेल पटरी मे
By Edited By: Published: Sun, 28 Aug 2016 08:21 PM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 08:21 PM (IST)
दिलदारनगर (गाजीपुर) : रेल पथ विभाग की ओर से रविवार को पश्चिम केबिन के पास अप मेन लाइन रेल पटरी में लगे एसीजे (स्विच एक्सटेंशन जॉइंट) को बदला गया। इसके चलते एक घंटे का ब्लॉक दानापुर नियंत्रण कक्ष की ओर से लगाया गया था। ब्लॉक लगने के कारण बक्सर-मुगलसराय पैसेंजर ट्रेन को आधा घंटे तक स्थानीय स्टेशन पर रोका गया था। इससे रेल यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कार्य समाप्त होने के बाद पैसेंजर ट्रेन रवाना हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें