पानी घटने से राहत मिलने की जगी उम्मीद
गाजीपुर:जिले में गंगा का जलस्तर लगभग एक सेमी प्रति घंटा कम हो रहा है। इससे लोगों ने राहत की सांस
गाजीपुर:जिले में गंगा का जलस्तर लगभग एक सेमी प्रति घंटा कम हो रहा है। इससे लोगों ने राहत की सांस तो ली है लेकिन समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करने का कार्य और तेज कर दिया है। विकास विभाग से जुड़़े लगभग सभी अधिकारियों को
बाढ़ राहत कार्य में लगा दिया गया है। इसके अलावा तमाम कर्मचारी राहत सामग्री के पै¨कग कार्य में लगाए गए हैं। लेखपालों की हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार से पंचायती राज विभाग के सफाइकर्मियों को बाढ़ क्षेत्रों में राहत कार्य के लिए भेज दिया है।
केंद्रीय जल आयोग द्वारा गंगा का जलस्तर शनिवार की सुबह सात बजे 64.950 मीटर और शाम
छह बजे 64.810 मापा गया। खतरे का निशान 63.105 मीटर है। जलस्तर कम होने के बाद भी बाढ़ पीड़ितों की दुर्गति हो रही है। कई ऐसे गांव हैं जो चारों तरफ से बाढ़ से घिरे हैं और वहां पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। इसे देखते हुए तमाम स्वयंसेवी संगठन और राजनीतिक लोग भी राहत सामग्री का वितरण कर रहे हैं।
पूर्व सांसद ने लिया जायजा
गहमर : पूर्व सांसद राधेमोहन ¨सह ने क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया व पीड़ितों का हालचाल लिया। उन्होंने मां कामाख्या धाम, गहमर के बबुरहनी, बारा, भतौरा, मगरखांई, हरकरनपुर आदि गांवों के पीड़ितों की जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने यहां और तेजी से राहत सामग्री वितरण कार्य करने के लिए अधिकारियों से कहा। उनके साथ सपा के वरिष्ठ नेता लल्लन ¨सह, रंजीत ¨सह, हेराम ¨सह, दुर्गा चौरसिया, हुकाडु ¨सह, ओमप्रकाश प्रमुख सैदपुर, खेदन यादव पूर्व सपा जिला सचिव, विजय ¨सह प्रधान, मुन्ना यादव प्रमुख रहे।