नहीं मिला आपदा प्रभावित चेक
रानी की सराय (आजमगढ़) : दो वर्ष बाद भी आपदा प्रभावित चेक न मिलने से किसानो में रोष है। प्राकृतिक आ
By Edited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 07:00 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 07:00 PM (IST)
रानी की सराय (आजमगढ़) : दो वर्ष बाद भी आपदा प्रभावित चेक न मिलने से किसानो में रोष है।
प्राकृतिक आपदा के चलते दो वर्ष पूर्व खेतों में खड़ी गेहूं की फसल नष्ट हो गई थी। शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने सर्वे कर आपदा सहायता राशि भी वितरित की लेकिन अधिकांश किसान राजस्व विभाग की लापरवाही के शिकार होकर आज भी उम्मीद में हैं। जो चेक मिले उस पर नाम गलत अंकित हो जाने से बैंक से वापस आने पर किसानों ने वापस कर दिया। नाम सही कर चेक आज तक नहीं मिल सका। क्षेत्र के अकेले सेठवल गांव के काफी किसान चेक की आस लगाए हैं। किसानों का कहना है कि इतने समय बाद भी जब नहीं मिला तो फिर कौन सी राहत।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें