दाह संस्कार के लिए भी लग रही कतार
सैदपुर (गाजीपुर) : जौरहगंज श्मशान घाट! एक ऐसा श्मशान घाट जहां जनपद ही नहीं जौनपुर, मऊ व आजमगढ़ ज
सैदपुर (गाजीपुर) : जौरहगंज श्मशान घाट! एक ऐसा श्मशान घाट जहां जनपद ही नहीं जौनपुर, मऊ व आजमगढ़ जिले से भी लोग दाह-संस्कार करने के लिए यहां आते हैं। अब गंगा में बाढ़ का पानी ऊपर तक आने से शव का दाह-संस्कार के लिए नंबर लगाना पड़ रहा है।
इस श्मशान घाट पर प्रतिदिन करीब दर्जन भर शवों का दाह-संस्कार होता है। प्रत्येक शवों के साथ सैकड़ों लोग आते हैं। श्मशान घाट पर बैठने के लिए धर्मशाला आदि का निर्माण कराया गया है। बाढ़ के पानी से धर्मशाला आदि डूब गया है। इससे शव यात्रियों को बैठने के लिए जगह ही नहीं रह गया है। एक ही जगह पर शवों का दाह-संस्कार किया जा रहा है। ऐसे में एक साथ एक से ज्यादा शव आने पर लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। सभासद संजय चौधरी ने बताया कि बाढ़ का पानी ऊपर तक आने से धर्मशाला व मंदिर बाढ़ की जद में आ गया है। इससे लोगों को बैठने में परेशानी हो रही है। पानी कम रहने पर एक साथ कई शवों का दाह-संस्कार हो जाता था।