ब्लाक पर सफाई कर्मियों का धरना-प्रदर्शन
सैदपुर (गाजीपुर) : उप्र पंचायत राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सैदपुर व देवकली ब्लाक के सफ
सैदपुर (गाजीपुर) : उप्र पंचायत राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सैदपुर व देवकली ब्लाक के सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। एसडीएम सत्येंद्र प्रकाश शुक्ल को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश ¨बद ने मांग की कि पंचायत राज विभाग के अधीन कार्यरत ग्रामीण कर्मचारियों को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया जाए। चेताया कि कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भांति 1900 ग्रेड पे मिलना चाहिए। ग्रामप्रधान से मुक्त करते हुए पे-रोल व्यवस्था समाप्त किया जाए। यदि आठ सूत्रीय मांगे पूरी नहीं की गई तो सफाई कर्मचारी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। सदर ब्लाक अध्यक्ष विनोद चौधरी ने कहा कि हम लोगों को संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। संगठन मजबूत होगा तभी हमारी समस्याओं का समाधान होगा। अंतरजनपदीय स्थानांतरण का आदेश निर्गत किया जाए। धरना में जिलाध्यक्ष रामनगीना यादव, राजनाथ राम, अजय कुशवाहा, साहित्य श्रीवास्तव, छटठू यादव, शिवम, विद्यावती, शाहजाद अहमद, तेजबहादुर ¨सह, कुंती, अमृतलाल, आनंद कुमार, रविकांत, सच्चिदानंद आदि शामिल थे। संचालन रोशनलाल ने किया।