दीक्षांत समारोह आज, तैयारियां पूरी
गाजीपुर: पुलिस लाइन मैदान बुधवार की शाम तक दुल्हन की तरह सज गया था। मैदान सजाने की जिम्मेदारी रिक
गाजीपुर: पुलिस लाइन मैदान बुधवार की शाम तक दुल्हन की तरह सज गया था। मैदान सजाने की जिम्मेदारी रिक्रूटों की थी। चिलचिलाती धूप में दिन भर कड़ी मेहनत के बदौलत शाम को उसे अंतिम रुप दे दिया गया। शाम को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार ¨सह सिसौदिया ग्राउंड का जायजा लिए।
छह माह से ट्रे¨नग कर रहे रिक्रूट अब गुरुवार को पास हो जाएंगे। इस दौरान सुबह आठ बजे पुलिस लाइन मैदान में पा¨सग आडट परेड का आयोजन किया गया है। इसके मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक डा. संजीव होंगे। परेड का रिहर्सल सुबह पुलिस लाइन में हुआ। पुलिस अधीक्षक रिहर्सल का जायजा लिए। घंटों रिक्रूट मैदान में पसीना बहाये। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पांच सौ रिक्रूट का पा¨सग आउट परेड कराया जाएगा।