हर घर में तुलसी का पौधा लगवाएगा कांग्रेस सेवादल
गाजीपुर : कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक महेंद्र जोशी के निर्देश पर तुलसी का पौधा घर-घ
गाजीपुर : कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक महेंद्र जोशी के निर्देश पर तुलसी का पौधा घर-घर लगाने के कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री के आवास पर तुलसी का पौधा लगाकर की गई। इस मौके पर लंका व नवकापुरा में घर-घर में तुलसी का पौधा लगाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी का आयोजन कर तुलसी के सेवन पर चर्चा की।
पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री ने कहा कि तुलसी अन्य रोगों की दवा है। परवेज अहमद ने सेवादल के मुख्य संगठक हरवेंद्र यादव ने इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में अशोक कुमार मौर्य, हरवेंद्र यादव ,नौनिहाल चौबे, अंजुम इस्लाम, विश्वनाथ जायसवाल, रामप्रकाश बादल, सुबाष कुशवाहा, सत्येंद्रनाथ राय, आशीष राय, आफताब अहमद, राशि सिद्दीकी आदि थे। संचालन शेर खां ने किया।