तड़प-गरज के साथ हुई झमाझम बारिश
गाजीपुर : दोपहर बाद तेज हवा, गरज व तड़प के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। बारिश में नगर
गाजीपुर : दोपहर बाद तेज हवा, गरज व तड़प के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। बारिश में नगर में जलजमाव हो गया जिसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। नगर में कहीं कोई पेड़ नहीं गिरे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में किसान बारिश के साथ ही धान की खेती में जुट गए हैं।
कई दिनों से आसमान पर बादल मंडरा रहे थे लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को मानसून की बारिश का इंतजार था। तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम ठंडा होने से शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकले। खेल के मैदान एवं पार्क में बच्चों का हुजूम दिखा। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान धान की खेती में जुट गए। हालांकि उनको अभी और अधिक बारिश का इंतजार है।
सैदपुर : तेज आंधी के आने से कई जगहों पर टीनशेड उड़ गए और पेड़ उखड़ गए। हालांकि बारिश ज्यादा न होने से किसानों को बहुत लाभ नहीं हुआ। नंदगंज : क्षेत्र में
दोपहर तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली कड़कने से बरहपुर गांव में दर्जनों लोगों के टीवी व इन्वर्टर जल गए। वहीं सिहोरी गांव में अम्बिका राय प्रजापति की भैंस मर गई। बिजली की आवाज इतनी तेज थी कि कितने लोगों के कान सुन्न हो गए थे। सिधौना : क्षेत्र में तेज आंधी व बारिश हुई। इससे कई लोगोंके टीनशेड उड़ गए तो बारिश के चलते जगह-जगह जलजमाव से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। औड़िहार में जौनपुर बस स्टैंड पर जलजमाव से यात्रियों को परेशानी हो रही है।