मंदिरों में पूजा के बाद किए योगाभ्यास
गाजीपुर : विश्व योग दिवस का प्रभाव मंदिरों में भी देखा गया। 21 जून की सुबह कई मंदिरों में श्रद्धा
गाजीपुर : विश्व योग दिवस का प्रभाव मंदिरों में भी देखा गया। 21 जून की सुबह कई मंदिरों में श्रद्धालुओं ने रोज की तरह पहले पूजन अर्चन किया और फिर योगाभ्यास किया। शहर के नवापुरा घाट स्थित साईं मंदिर के पास मैदान में सुबह साढ़े पांच से साढ़े सात बजे तक योग शिविर लगाया गया। योग शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव व विजेंद्र कुशवाहा ने उपस्थित सैकड़ों स्त्री पुरुषों को योग सिखाया। आयोजन योगेश अग्रवाल ने किया था। गायत्री शाक्तिपीठ गोड़ा देहाती पर सुबह सात से नौ बजे तक महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने योग किया। इसका संचालन कर रहे सुरेंद्र ¨सह व विद्यासागर उपाध्याय ने विद्यार्थियों की मेधा शक्ति को तीव्र करने के लिए 'सुपर ब्रेन योगा' कराया। वहीं विभिन्न आसन व मुद्राएं भी कराई गईं।
इसी क्रम में टेढ़ी बाजार स्थित बाबा नारायण दास मठ शिवमंदिर द्वारा गंगा पर स्थित मठ पर योग शिविर लगाया गया। विरेंद्र चौधरी ने योग कराया और सेवा समिति के संयोजक ओमप्रकाश अरुण ने इसके महत्व को बताया। इसमें बाबा भरत दास महंत सहित काफी लोग मौजूद थे।
बहादुरगंज: स्थानीय योग शिविर लगाया गया। इसमेंयोग प्रशिक्षक सुधीर मिश्रा व अतुल राय योगाचार्य ने योग के बारे में बताया कि इससे असाध्य रोगों को दूर किया जा सकता
एवं योग के द्वारा शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक शांति भी मिलती है। शिविर में सैकड़ो लोगो ने भाग लिया।