स्थायी समाधान तक करेंगे आंदोलन
गाजीपुर : अपनी जमीन बचाओ संघर्ष समिति की बैठक रविवार को पीजी कालेज चौराहे के पास हुई। इसमें गोराब
गाजीपुर : अपनी जमीन बचाओ संघर्ष समिति की बैठक रविवार को पीजी कालेज चौराहे के पास हुई। इसमें गोराबाजार में स्थित कुछ मकानों को उपजिलाधिकारी सदर द्वारा गिराने की नोटिस देने की ¨नदा की गई। यदि प्रशासन उन मकानों को गिराने आएगा तो हम अ¨हसक तरीके से विरोध करेंगे। गाड़ियों के आगे सो जाएंगे। सपा नेता दिनेश यादव ने कहा कि यह प्रकरण जनपद के सभी मंत्रियों के संज्ञान में है। इसके लिए जिलाधिकारी से लगातार वार्ता कर रहे हैं। यही नहीं अब राजस्व मंत्री शिवपाल यादव से मिलकर इस समस्या का निराकरण कराया जाएगा। मु. शकील ने चेतावनी दी कि प्रशासन यदि उत्पीड़न नहीं रोकता तो उसके गंभीर परिणाम शासन को भुगतने होंगे। समिति के अध्यक्ष आरपी यादव ने कहा कि एकजुटता बनाए रखने की जरूरत है। इस लड़ाई को स्थायी समाधान होने तक जारी रखा जाएगा।
बैठक में डा. भानु प्रताप ¨सह, डा. सीपी दीक्षित, रामश्रय राजभर, अशोक मौर्या, आनंद ¨सह, सुभाष यादव, राजू ¨बद, लाल बहादुर, विनोद राम, शिव यादव, जगदीश यादव, रामश्रय कुशवाहा, हैदर अली, बजरंगी, इंद्रजीत कुशवाहा, राजकुमार यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता हर्षदेव यादव तथा संचालन निजामुद्दीन खां ने किया।