धम्म झांकी यात्रा निकाल गौतम बुद्ध का संदेश
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : क्षेत्रीय सम्राट अशोक क्लब शाखा अलावलपुर अफगां की ओर से शनिवार को बौद्ध ब
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : क्षेत्रीय सम्राट अशोक क्लब शाखा अलावलपुर अफगां की ओर से शनिवार को बौद्ध बिहार हुंडरही से धम्म झांकी यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने किया। यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा तथा पंचशील झंडा के साथ राष्ट्रीय प्रतीकों को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शोभा यात्रा बौद्ध बिहार धरवां, गंगौली, जहूराबाद, जमीरा होते हुए मटवां पहुंची। जहां ग्राम प्रधान लालू कुशवाहा ने स्वागत किया। वहां से यात्रा हुसेनाबाद होते अलावलपुर पहुंची जहां सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। सभा स्थल पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा वक्ताओं ने गौतम बुद्ध के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डा. रवींद्र मौर्य, रामदरश कुशवाहा, नागेंद्र कुशवाहा, अश्वनी कुशवाहा, शिवजन्म कुशवाहा, श्यामनारायण कुशवाहा आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता शिवप्रसाद कुशवाहा व संचालन रामअवध कुशवाहा ने किया।