अत्याचार के खिलाफ एकजुट हुई महिलाएं
गाजीपुर: अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के जिला कार्यकारणी की बैठक तुलसीसागर लंका स्थित कार
गाजीपुर: अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के जिला कार्यकारणी की बैठक तुलसीसागर लंका स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें महिलाओं पर दिन पर दिन बढ़ते अत्याचार के खिलाफ लखनऊ में 26 मई को आयोजित राज्य सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ 17 मई को गाजीपुर में प्रस्तावित सम्मेलन पर भी चर्चा हुई।
प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में महिला ¨हसा ने पूर्व के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश सरकार में महिलाओं के साथ गैंगरेप, हत्या व छेड़खानी जैसे मामले बढ़े हैं। इसका प्रतिशोध करने के लिए अपने संगठन को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। कहा कि बलात्कार के सौ फीसद मामलों में से केवल 22 फीसद मामलों में ही आरोपी को सजा हो पाती है। क्यों कि सरकारी पैरवी कमजोर होती है और आरोपी इसका फायदा उठाकर बच निकलते हैं। जिले में सदस्यता अभियान तेज करने का आह्वान किया गया। कहा कि 26 मई को लखनऊ में आयोजित सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या शामिल होना है। इसके लिए कम से कम दो हजार महिलाओं को सदस्य बनाया जाएगा। बैठक को चंद्रावती देवी, ललिता देवी, कौशल्या देवी, दुलारी देवी, सुनैना देवी, सुकरा देवी, सुनीता देवी, शीला देवी, मंजू देवी, सुरजी देवी व दुर्गावती देवी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता केवला देवी व संचालन ललिता देवी ने किया।