जमानियां से मुंडेश्वरी धाम तक बिछे रेल लाइन
जमानियां (गाजीप र) : भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में विख्यात स्थानीय नगर से अति प्राचीन शक्ति
जमानियां (गाजीप र) : भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में विख्यात स्थानीय नगर से अति प्राचीन शक्ति पीठ बिहार के मुंडेश्वरी धाम तक रेल लाईन बिछाने की क्षेत्रीय लोग लंबे अरसे से मांग कर रहे हैं। रेल लाइन बिछाने की पहल हो तो इससे इस क्षेत्र के लोगों के साथ बिहार के लाखों लोगों को एक दूसरे
क्षेत्र में आवागमन में सहूलियत मिलेगी। क्षेत्रीय लोगों ने रेलराज्य
मंत्री मनोज सिन्हा को पत्रक देकर इसकी मांग की थी। रेल राज्यमंत्री ने इस पर सार्थक पहल का भरोसा दिया था। भगवान परशुराम की जन्मस्थली व मां गंगा के उत्तरवाहिनी होने से बिहार के दुर्गावती, मोहनियां, भभुआ तथा चंदौली के कंदवा ककरैत क्षेत्र से हजारों लोग यहां आते हैं। वहीं इस क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां मुंडेश्वरी धाम दर्शन के लिए जाते हैं।
वहीं खरीदारी व पढ़ाई के लिए भी यहां आना जाना लगा रहता है। जमानियां से मुंडेश्वरीधाम की दूरी भी महज 60 किमी ही है। कैमूर की पहाड़ी में बसे लोग आजादी के बाद से ही रेलमार्ग की राह देख रहे हैं। रेलमार्ग की सुविधा न होने से लोगों को सड़क मार्ग से वाहनों से आवागमन करना पड़ता है। सड़क खराब होने से लोगों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि रेल लाइन बिछने के
बाद लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। डा. विजय श्याम पांडेय, मिथिलेश ¨सह, जितेंद्र जायसवाल, मनोज पांडेय आदि ने बताया कि जमानियां से मुंडेश्वरीधाम तक नई रेललाइन बिछाया जाए तो इससे चंदौली के ककरैत, दुर्गावती, मोहनिया व मुंड श्वरी धाम सहित कैमूर की पहाड़ी क्षेत्र में बसे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
सर्वे कराने के लिए निविदा प्रकाशित
जमानियां क्षेत्र के जनभावना को नजरअंदाज करते हुए दिलदारनगर के मुंडेश्वर धाम तक रेलवे लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। विभाग ने इसका सर्वे कराने हेतु निविदा भी प्रकाशित करा दी है जबकि जमानियां क्षेत्र के लोग नई रेल लाइन को जमानियां से शुरू कराने की आस लगाए हैं।