Move to Jagran APP

सरकारी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे श्रमिक संगठन

गाजीपुर : श्रमिक संगठनों के बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर सारे सरकारी कार्यालयों एवं बैंकों आ

By Edited By: Published: Thu, 03 Sep 2015 01:00 AM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2015 01:00 AM (IST)
सरकारी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे श्रमिक संगठन

गाजीपुर : श्रमिक संगठनों के बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर सारे सरकारी कार्यालयों एवं बैंकों आदि का कामकाज ठप कर दिया। इससे आम जनजीवन थम सा गया। 'जिला श्रमिक समन्वय समिति' के बैनर तले विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने जुलूस निकाला, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क पहुंचा। वहां कर्मचारियों ने सभा की, और मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और मांगे पूरी न होने पर आरपार की लड़ाई शुरू करने की चेतावनी दी। इस महा हड़ताल से जिले में अरबों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।

loksabha election banner

'जिला श्रमिक समन्वय समिति' के संयोजक सुरेंद्र ¨सह ने कहा कि सांसद व विधायक अपनी सुविधाएं बढ़ा ले रहे हैं, और श्रमिकों को कोई सुविधा देने के नाम पर घाटा दिखाया जा रहा है। सह संयोजक आरएम राय ने कहा कि वर्तमान सरकार पूंजीपतियों की पोषक व मजदूर विरोधी है। सभा में अंबिका दुबे, अभयराज ¨सह, मनोज राय, अनंत ¨सह, डा. दुर्गेश ¨सह, सुरेंद्र कुमार यादव, सौरभ पांडेय, नारायण यादव, वंदना ¨सह, तारा ¨सह, अंजू ¨सह, बृंदा ¨सह, सायरा परवीन, सर्वजीत यादव, नगेंद्र यादव व विवेक ¨सह आदि सहित हजारों की संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।

यात्रियों की हुई फजीहत..

- हड़ताल के बाद दोपहर 11 बजे तक रोडवेज सेवा बहाल तो हो गई, लेकिन यात्रियों की मुसीबत कम नहीं हुई। यात्री यह समझ रहे थे कि रोडवेज पूरे दिन नहीं चलेगी। इससे कुछ लोगों ने अपनी यात्री रद कर दी, और जिसे जाना जरुरी था उन्होंने प्राइवेट वाहनों का सहारा लिया। वहीं इसका लाभ निजी वाहन चालकों ने खूब उठाया और यात्रियों से मनमाना किराया वसूला।

खाली हुए एटीएम..

- बैंकों के हड़ताल के चलते आम लोगों को काफी परेशानी हुई। जिले के सभी बैंक शाखाओं में लगभग 80 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। ऐसे में एकमात्र सहारा एटीएम ही बने थे। जिन लोगों को रुपये की आवश्यकता थी, उन्होंने एटीएम का रूख किया। इससे शाम होते-होते लगभग सारे एटीएम भी खाली हो गए।

हड़ताल कर दिया धरना

मुहम्मदाबाद : नगर स्थित

उप डाकघर, जीवन बीमा निगम, दूरसंचार कार्यालय व बैंक कर्मियों ने हड़ताल कर अपने कार्यालयों के सामने प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते कोई कार्य न होने से आम लोगों को मुसीबत उठानी पड़ी। इसमें डाकघर के राजन गुप्ता, विजय कुमार, विश्वानंद तिवारी, खेदू पांडेय,राजेश राय, महेंद्र नाथ राय, अंजनी कुमार चौबे, रामदुलार राम, चंद्रभूषण राय। दूरसंचार कर्मी

रामजी ¨सह, अरूण कुमार, कन्हैया राय, रामजी यादव, राजबहादुर लाल, जयनाथ

¨सह यादव, माया ¨सह यादव, रामा राय, लक्ष्मी देवी। भारतीय जीवन बीमा निगम के गोपाल ¨सह, धर्मेंद्र कुमार,

विजय कुमार प्रसाद, शशिकांत पांडेय, राम विलास वर्मा, विजय बहादुर ¨सह

यादव व संतोष कुमार ¨सह आदि शामिल रहे। इसके अलावा यूनियन बैंक शाखा के कर्मियों ने भी हड़ताल कर जमकर नारेबाजी की।

जमानियां : मजदूर यूनियन के आह्वान पर बुधवार को डाककर्मियों ने हड़ताल

किया। डाकघरों में टाला लगा रहा। वहीं यूबीआइ व काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक में भी ताला लगा रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शादियाबाद : हड़ताल होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में मात्र एक यूबीआई की शाखा होने से सुबह से ही इसके सामने लोगों की भीड़ एकत्र थी। जब लोगों को हड़ताल होने की सूचना मिली तो वह निराश हो गए।

नंदगंज : भारतीय स्टेट बैंक को छोड़कर सभी बैंकों, स्कूल व कालेजों पर कोई

कार्य नहीं हुआ। हड़ताल की जानकारी न होने से बैंकों के सामने लोग

दोपहर तक डटे रहे। बाद में विद्यालय व बैंक खुले लेकिन कर्मचारियों ने काम नहीं

किया। बहरियाबाद : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर

स्थानीय सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज सहित क्षेत्र के जनता इंटर कालेज

भालाखुर्द व शहीद चंद्रशेखर इंटर कालेज सलेमपुर बघाई पर कलमबंद हड़ताल कर विद्यालय परिसर में कर्मचारी पूरे दिन धरना पर बैठे रहे। साथ ही क्षेत्र के रायपुर व मखदुमपुर के यूनियन बैंक के कर्मचारी भी हड़ताल पर थे। धरने में

प्रमुख रूप से रामप्रकाश राम, जीतलाल, रामप्यारे, ओमप्रकाश मिश्र, अब्बास व

अशोक आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता विनोद कुमार श्रीवास्तव व संचालन निसार

अहमद फैज ने किया

भदौरा : स्थानीय क्षेत्र में भी हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। हड़ताल से क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के बंद होने से पठन-पाठन बाधित रहा। वहीं बैंक

शाखाओं से पैसा निकालने आये खाता धारक गेट पर ताला लटका देख घंटो इंतजार करने के बाद मायूस हो कर लौट गये। क्षेत्र के नवली इंटर कालेज, एएसकेबीएम इंटर कालेज दिलदारनगर, आदर्श इंटर कालेज दिलदारनगर व गहमर इंटर कालेज के साथ सभी बैंकों की शाखाएं बंद रहीं। क्षेत्र के दिनेश ¨सह, अमित ¨सह, सुधाकर यादव, सुग्रीव रौनियार व राजीव गुप्ता आदि ने कहा कि सरकार और कर्मचारियों की लड़ाई मे निरीह जनता मर रही है।

सफल रही हड़ताल

फोटो : 13सी।

- यह हड़ताल पूरी तरह सफल रही। इसके माध्यम से हम लोगों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो भविष्य में व्यापक रूप से हड़ताल किया जाएगा।

- अंबिका दुबे, कर्मचारी नेता।

कोई खास असर नहीं

फोटो : 17सी।

- श्रमिक संगठनों के हड़ताल से बाजार पर कोई खास असर नहीं पड़ा। रोज की तरह ही बाजार खुले रहे और बिक्री भी हुई।

- राजेद्र प्रसाद, व्यापारी नेता।

पचास फीसद रहा असर

फोटो : 18सी।

- बैंकों के हड़ताल से व्यापारियों का कारोबार लगभग पचास फीसद प्रभावित हुआ। क्यों कि बाहर से माल मंगाने के लिए व्यापारी रुपये नहीं भेज पाए और न ही वह बैंक से रुपये निकाल पाए। हड़ताल के चलते ग्राहक भी रोज की अपेक्षा कम निकले।

- अतीक अहमद राइनी, व्यापारी।

निरंकुश है सरकार

फोटो : 15सी।-

कर्मचारी संगठनों की हड़ताल पूरी तरह से सफल रही है। यह बात अलग है कि निरंकुश सरकार पर इसका असर पड़ेगा कि नहीं। अगर शीघ्र ही सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो कोर कमेटी की बैठक कर अगली रणनीति तय की जाएगी।

- विनोद ¨सह, शिक्षक नेता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.