Move to Jagran APP

आशा कार्यकर्ता के निष्कासन पर दो गुट में बंटा संगठन

गाजीपुर : आशा कार्यकर्ता मंजू यादव के निष्कासन को लेकर संघ दो हिस्सों में बंट गया है। एक गुट जहां

By Edited By: Published: Wed, 02 Sep 2015 07:53 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2015 07:53 PM (IST)
आशा कार्यकर्ता के निष्कासन पर दो गुट में बंटा संगठन

गाजीपुर : आशा कार्यकर्ता मंजू यादव के निष्कासन को लेकर संघ दो हिस्सों में बंट गया है। एक गुट जहां उनके निष्कासन को सही ठहरा रहा है तो दूसरा खेमा उनकी बहाली पर अड़ा हुआ है।

loksabha election banner

सदर कैंप कार्यालय पर आशा कार्यकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक कर जिलाध्यक्ष लैलून खातून ने कहा कि मंजू यादव का निष्कासन दो वर्ष पूर्व ही हो जाना चाहिए था। वहीं संगठन मंत्री प्रतिनिधि द्वारा मंजू यादव को शरण देना भी गलत है। संगठन इसकी घोर ¨नदा करता है। संचालन सरोज राय ने किया। मुहम्मदाबाद : आशा कार्यकर्ता मंजू यादव की बहाली को लेकर तीसरे दिन बुधवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धरना जारी रहा। धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि आशा संघ की जिलाध्यक्ष मंजू यादव को तत्काल बहाल किया जाए। कहा कि 11 माह से उनका मानदेय बकाया चला आ रहा है लेकिन विभागीय अधिकारियों के मनमाने रवैया के चलते आज तक उसका भुगतान नहीं हो सका। इसे तत्काल कराया जाये। कहा कि अधिकारियों की हठधर्मिता का आलम यह है कि तीन दिनों से यह धरना प्रदर्शन चल रहा है लेकिन आज तक जिला स्तरीय या प्रभारी अधीक्षक मौके पर नहीं पहुंचे। बताया कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू करेंगी। धरना सभा में मंजू यादव, मधुबाला श्रीवास्तव, निरासा राय, गीता यादव, छाया राय, सावित्री देवी, का¨लदी यादव, माया यादव, मनोरमा, संसा यादव आदि थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.