दें राहत चेक, वरना देंगे धरना
गाजीपुर : भारतीय जनता पार्टी की बैठक सोमवार का भड़सर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें प्रदेश सरका
गाजीपुर : भारतीय जनता पार्टी की बैठक सोमवार का भड़सर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया गया। जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी कुंवर रमेश ¨सह पप्पू ने कहा कि ओलावृष्टि से बर्बाद हुई गेहूं की फसल का मुआवजा किसानों को अब तक नहीं मिला। इसके चलते किसानों में आक्रोश है। पूर्व मंडल महामंत्री विनोद गुप्ता ने कहा कि भड़सर का लेखपाल मनमानी करता है। किसानों का शोषण बंद नहीं हुआ और उन्हें आपदा राहत चेक नहीं मिला तो 10 अगस्त को सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में संकठा प्रसाद मिश्र, राकेश यादव, विनोद पटेल, अनिल पटेल, शक्ति ¨सह, आनंद राजभर, रामबचन ¨सह, राधेश्याम कन्नौजिया, राजेश चौहान, प्रदीप श्रीवास्तव आदि थे। अध्यक्षता यशवंत ¨सह व संचालन अनिल राजभर ने किया।