लखनऊ जाते समय रोके जाने से आक्रोश
गाजीपुर : विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ की बैठक रविवार को विकास भवन परिसर में हुई। इसमें राज्य कर्मचा
गाजीपुर : विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ की बैठक रविवार को विकास भवन परिसर में हुई। इसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर लखनऊ में आयोजित धरने में शामिल होने जा रहे शिक्षकों व कर्मचारियों को दो दिन पूर्व जौनपुर की सीमा में प्रशासन द्वारा रोके जाने पर आक्रोश जताया गया। कहा कि सरकार के इशारे पर कर्मचारियों को रोका जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। समाजवादी पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना होगा। आगामी 29 जुलाई को 29 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर होने वाले धरने को समर्थन व सहभागिता का निर्णय लिया गया। संगठन की सदर ब्लाक इकाई का पुनर्गठन किया गया। इसमें हरेंद्र यादव को ब्लाक अध्यक्ष, प्रवीण तिवारी को उपाध्यक्ष, विजय नारायण यादव को महामंत्री, संतोष यादव को सचिव व अजय श्रीवास्तव को संगठन मंत्री चुना गया। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रीति ¨सह को जिला कार्यकारिणी का सदस्य नामित किया गया।