हक के लिए सफाईकर्मियों ने भरी हुंकार
गाजीपुर : प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी संघ ने विकास भवन परिसर में शुक्रवार
गाजीपुर : प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी संघ ने विकास भवन परिसर में शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। सात सूत्रीय मांगों की अनदेखी पर आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की।
जखनियां ब्लाक अध्यक्ष रोशन लाल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को ग्राम प्रधान के नियंत्रण से मुक्त करते हुए वेतन आहरण किया जाए। मासिक पेरोल पर ग्राम प्रधान से हस्ताक्षर न कराया जाए। ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया में शैक्षिक योग्यता वाले सफाई कर्मचारियों की 50 फीसद पदोन्नति होना चाहिए। अभी तक स्थायीकरण नहीं हुआ है। पंचायत विभाग के अधीन कार्यरत कर्मचारियों के निजी अनुरोध पर अंतरजनपदीय स्थानांतरण का शासनादेश जारी होना चाहिए। मान्यता प्राप्त संघ को शासनादेश में निहित प्राविधानों के तहत संघ भवन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही पुरानी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। अजय कुशवाहा ने कहा कि छह सूत्रीय मांगों का निस्तारण नहीं होने पर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आगामी पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। हर हाल में मांगें पूरी होनी चाहिए। अश्विनी राय ने मुहम्मदाबाद विकास खंड में तैनात एडीओ पंचायत केदार ¨सह पर हुए हमले की ¨नदा करते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। धरना-प्रदर्शन में अजय कुशवाहा, पंकज यादव, विनोद चौधरी, प्रेमचंद चौधरी, शंकर वर्मा, महेंद्र ¨सह यादव, अवधेश राम, नर¨सह, राजनाथ राम, अनिल भारती आदि शामिल थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामनगीना ¨सह यादव व संचालन संजय दुबे ने किया।