समाजवादी पेंशन, आवास वितरण की हो जांच
गाजीपुर : प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भ्रष्टाचार, लूट की घटनाओं के विरोध में प्रगतिशील मानव समाज पार
गाजीपुर : प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भ्रष्टाचार, लूट की घटनाओं के विरोध में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सरयू पांडेय पार्क में धरना दिया। प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। बाद में पांच सूत्रीय ज्ञापन प्रभारी जिलाधिकारी को सौंपा गया।
वरिष्ठ नेता अरुण ¨सह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। व्यापारी लूट के शिकार हो रहे हैं। किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा नहीं मिल रहा है। ट्यूबवेल खराब पड़े हैं। यहां के मंत्री अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। सुविधा देने पर ही पात्रों को आवास मिल रहा है। अधिकारी निरंकुश हो गए हैं। दोहरी शिक्षा प्रणाली समाप्त कर सामान्य शिक्षा दी जाए। प्रदेश महामंत्री दुर्विवजय ¨बद ने कहा कि यह सरकार वादों की सरकार बनकर रह गई है। उन्होंने पिछड़े वर्ग में आनी वाली केवट, ¨बद, निषाद, कश्यप, कहार, प्रजापित आदि जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की। कहा कि इन जातियों की भागीदारी शासन-प्रशासन में नगण्य है। शैक्षिक स्तर काफी गिरा हुआ है। इन्हें इनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए। समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास आवंटन की जांच होनी चाहिए। उन्होंने जमानियां ककरैत कांड की सीबीआइ जांच कराने की मांग की। धरना में दधिबल ¨बद, डा. रामउग्रह, संतोष ¨बद, गौतम मिश्र, रामशबद ¨सह, लोहा ¨सह, अर¨वद ¨सह, निर्मला बलवंत, रामाशीष ¨बद, इजहार खां गांधी, राजेंद्र विश्वकर्मा आदि शामिल थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सीताराम ¨बद व संचालन राजेंद्र गिरी ने किया।