Move to Jagran APP

रक्तदान कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

गाजीपुर : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओ

By Edited By: Published: Wed, 01 Jul 2015 07:59 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2015 07:59 PM (IST)
रक्तदान कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

गाजीपुर : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर लंबी आयु की कामना की। अपने चहेते नेता के लिए युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर अपने नेता के प्रति समर्पण का अहसास दिलाया। बंशी बाजार स्थित लोहिया भवन पर पौधरोपण कर गोष्ठी का आयोजन किया।

loksabha election banner

रक्तदान के लिए सुबह से ही जिला अस्पताल में सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। रक्तदान कर कार्यकर्ता लोहिया भवन के लिए रवाना हो गए। वहां केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने अखिलेश यादव को लोकप्रिय, युवा एवं ईमानदार मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि इतना विकास कार्य किसी अन्य मुख्यमंत्री के कार्यकाल में नहीं हुआ। इनका कार्यकाल आजाद भारत का स्वर्णिम युग है। वहीं पूर्व प्रमुख वीरेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में गरीबी कम हुई है। तमाम सरकारी योजनाओं का आम जनता को लाभ मिला है। पौधरोपण एवं केक काटने वालों में दिनेश यादव, सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, गुलाम कादिर राइनी, जैकिशन साहू, सुशील जायसवाल, नंदू यादव, चंद्रिका आदि थे।

उधर मुलायम ¨सह यादव यूथ ब्रिगेड ने अखिलेश यादव का जन्मदिन लंका मैदान में पौधरोपण कर मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष तहसीन अहमद ने मुख्यमंत्री के दीघार्यु होने की कामना करते हुए उनके कार्यकाल की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आम जनता को सपा शासन में काफी राहत है। प्रदेश सरकार ने सांप्रदायिक शक्तियों को सिर नहीं उठाने दिया। इसके लिए मुख्यमंत्री विशेष रूप से आभार के पात्र हैं। इस मौके पर मनोज यादव, अजीत यादव, मोहम्मद आकीब, आरिफ सिद्दीकी, उमाकांत कशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा, राकेश यादव आदि थे। गोष्ठी का संचालन जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद तौफीक उर्फ लालू ने किया। वहीं रौजा स्थित होमियोपैथिक कालेज परिसर में अखिल भारतीय शिल्पकार महासभा की ओर से अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर बुच्चन, तुलसी, प्रमोद, संतोष आदि थे।

सैदपुर : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन नगर सहित ग्रामीण इलाकों में सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। नगर स्थित सपा कार्यालय पर विधायक प्रतिनिधि पप्पू यादव व विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष छोटेलाल यादव के साथ कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। इस मौके पर लक्षिराम प्रजापति, वीरेंद्र फौजी, राजेंद्र नेता, अमरदेव यादव, जगदीश यादव, मनोज बिजवल, अमित जायसवाल आदि मौजूद थे। उधर रावल मोड़ पर सपा के पूर्व जिला सचिव खेदन ¨सह यादव ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मिठाइयां बांटी। इस मौके पर कन्हैया यादव, जगदीश यादव, श्रीराम, राजनाथ यादव, विनोद यादव, मुन्ना प्रधान, रामजीत यादव, गुदन ¨सह, राजनाथ यादव आदि मौजूद थे।

नंदगंज : स्थानीय सयुस के प्रदेश सचिव सत्येंद्र कुमार व सत्या यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने गोष्ठी के दौरान केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौश्रान सत्या यादव ने कहा कि अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। कार्यकर्ता अभी से आगामी च नाव के लिए घर-घर जाकर सपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं।

खानपुर : सिधौना स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मिठाइयां बांटी। इस मौके पर एमएलसी विजय यादव, संजय ¨सह, जिपं सदस्य कैलाश यादव, दीना आदि मौजूद थे। दिलदारनगर : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर सपा कार्यकर्ताओं ने मलिन बस्तियों मे मिठाई बाँट कर सादगी पूर्वक मनाया। इस मौके पर मंत्री प्रतिनिधी मन्नू ¨सह, एकबाल खां, तौकिर, अनील यादव, जलालूद्दीन खां थे।

इन्होंने किया रक्तदान

जिला अस्पताल में रक्तदान करने वालों में राजेश कुशवाहा, आत्मा यादव, सदानंद यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, नगेंद्र कुशवाहा, काशीनाथ वर्मा, अवधेश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.