राहत चेक की आस में किसान
धर्मागतपुर (गाजीपुर) : क्षेत्र के कई गांवों के किसान राहत चेक की आस लगाए हैं। लेखपाल मनमानी कर रह
By Edited By: Published: Tue, 30 Jun 2015 06:34 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2015 06:34 PM (IST)
धर्मागतपुर (गाजीपुर) : क्षेत्र के कई गांवों के किसान राहत चेक की आस लगाए हैं। लेखपाल मनमानी कर रहे हैं। इस वर्ष मौसम की मार से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। तीन महीने बाद भी चेक नहीं मिला। बहुत से किसानों का खाद एवं बीज का बकाया है। किसान सोच रहे हैं कि राहत राशि मिलने पर बकाया दे दिया जाता। हालांकि सहकारी समितियों से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे किसानों के लिए थोड़ी राहत है। बद्धूपुर, धर्मागतपुर, मलेठी, चौबेपुर, कोठियां सहित अन्य गांवों के किसान राहत चेक से वंचित हैं। किसान अतुल ¨सह, अर¨वद ¨सह, शशि मौर्य, उपेंद्र यादव, कमलेश चौहान, रामचंद्र चौहान, भीष्म राजभर ने शीघ्र ही चेक दिलाने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें