ध्वस्त कर दी चहारदीवारी
सैदपुर : खानपुर थाना क्षेत्र के तिसरिया गांव में बांस काटने से मना करने पर दबंगों ने किसान की चहारद
सैदपुर : खानपुर थाना क्षेत्र के तिसरिया गांव में बांस काटने से मना करने पर दबंगों ने किसान की चहारदीवारी बुधवार की रात ध्वस्त कर दी। सुबह किसान ने थाना में तहरीर दी। तिसरिया गांव के रघुनाथ यादव ने अपनी जमीन के चारों ओर चहारदीवारी बनवा ली है। उनके जमीन में बांसवाड़ी भी है। रघुनाथ ने बताया कि गत दिनों को गांव के सीताराम यादव कुछ लोगों के साथ पांच बांस रात में कटवा लिए। सुबह पता चलने पर खानपुर थाना पर तहरीर दी गई। मामले की सुनवाई के लिए छह जून को आयोजित समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को बुलाया गया था। इस बीच रात में सीताराम कुछ लोगों के साथ मिलकर रंजिश के कारण चहारदीवारी ध्वस्त कर दी। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई तो सिपाही आए लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। थानाध्यक्ष असलम अली ने बताया कि मामला संज्ञान में है। छानबीन की जा रही है। े