अराजकतत्वों ने फूंकी झोपड़ी, लाखों का सामान राख
गाजीपुर : शहर कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद में बुधवार की रात अराजकतत्वों ने रामकृत ¨बद की दो रिहायसी
गाजीपुर : शहर कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद में बुधवार की रात अराजकतत्वों ने रामकृत ¨बद की दो रिहायसी झोपड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इससे उसमे रखा करीब डेढ़ लाख का सामान जलकर राख हो गया। पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।
औरंगाबाद निवासी जमुना ¨बद की लड़की की रात में बरात आई थी। रामकृत शादी समारोह में भाग लेने गए थे। घर पर पत्नी बच्चों संग झोपड़ी में सो रही थी। रात करीब दो बजे अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटे देख रामकृत की पत्नी बच्चों समेत बाहर भागी और शोर-शराबा करने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। हैंडपंप से पानी लेकर आग पर काबू पाने की कोशिश किए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ग्रामीणों का कहना था कि अराजकतत्व झोपड़ी में आग लगाकर भाग गए। रामकृत ने बताया कि उसकी पुत्री लालसा की शादी की तैयारी के लिए करीब डेढ़ लाख का सामान खरीदकर झोपड़ी में रखा गया था। साथ ही 50 हजार के जेवरात भी थे। सब जलकर राख हो गया। ऐसे में अगलगी का शिकार पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे गुजर-वशर करने को मजबूर हैं।