आशनाई के मामले में मारी थी गोली
गाजीपुर : करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कमसरी बखरियाडीह गांव में शनिवार की दोपहर मनोज यादव (30) को ग
गाजीपुर : करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कमसरी बखरियाडीह गांव में शनिवार की दोपहर मनोज यादव (30) को गोली मारने का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्णा ने इस मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को अपने कार्यालय में मीडिया के सामने पेश किया। बताया कि आरोपी व पीड़ित पक्ष के लोगों में तीन माह पहले से बच्चों के विवाद को लेकर गुटबंदी चल रही थी। गांव की एक महिला से आशनाई के मुद्दे को लेकर मामला मारपीट और गोली मारने तक जा पहुंचा। आरोपियों के पास से घटना में शामिल 315 बोर का तमंचा, खोखा और ¨जदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया।
करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्र द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रामसपित यादव, रामप्रवेश यादव और रामअशीष यादव शामिल हैं। एसपी ने बताया कि मनोज यादव और रामप्रवेश के परिवार के बच्चों के बीच तीन माह पहले मारपीट हुइ थी। इसके बाद से उनके बीच तनातनी चल रही थी। गांव के हर विवादित मसले पर इनके बीच खेमेबंदी होने लगती थी। आरोपी पक्ष के घर के युवक की नीयत गांव की ही महिला के प्रति ठीक नहीं थी। मनोज इसका विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में शनिवार को मारपीट होने लगी। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तमंचे से मनोज को गोली मार दी। इस मामले में पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को बखरिया चौराहे से गिरफ्तार किया, उनके खिलाफ पीड़ित पक्ष ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।