बंद रहा सैदपुर व नंदगंज बाजार
सैदपुर (गाजीपुर) : आपराधिक घटनाओं के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति की ओर से जिला बंद का सैदपुर
सैदपुर (गाजीपुर) : आपराधिक घटनाओं के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति की ओर से जिला बंद का सैदपुर में असर दिखा। बाजार पूरी तरह बंद रहा। तहसील मुख्यालय पर प्रशासन का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका गया। सादात, भीमापार, मौधा, खानपुर आदि जगहों पर बंदी का कोई असर नहीं दिखा। उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने जुलूस निकालकर तहसील मुख्यालय पर प्रशासन का प्रतीकात्मक पुतला फूंका गया। अध्यक्ष प्रहलाद दास जायसवाल, बसंत सेठ, अविनाशचंद्र बरनवाल, दुर्गेश जायसवाल, नवीन अग्रवाल, किशुन प्रसाद जायसवाल आदि मौजूद थे। इसी क्रम में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के लोगों ने दोपहर में पक्का घाट से जुलूस निकाला और नारेबाजी की। नंदगंज : स्थानीय बाजार सुबह से शाम तक दुकानें बंद रहीं। सब्जीमंडी भी बंद रही। बंदी से मनोज सिंह हत्याकांड के प्रति जनता में व्याप्त आक्रोश सामने आया। मुहम्मदाबाद : सर्वदलीय संघर्ष समिति के आह्वान पर नगर में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की बंदी का मिला-जुला असर रहा। शहीद पार्क के पास प्रशासन का पुतला जलाया। कार्यक्रम में दिनेश वर्मा, रामजी गिरि, अजमल सूफी, इमरान खां, गणेश गुप्ता आदि शामिल थे। इधर, अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं किए। जमानियां : सर्वदलीय संघर्ष समिति की ओर से स्टेशन बाजार में कार्यकर्ताओं ने दुकानों को बंद कराया। बाइक जुलूस निकालकर तहसील में डीएम व एसपी का पुतला फूंका। अरविंद सिंह, राजेंद्र गिरी, मुन्ना गुप्ता, संतोष पांडेय, बृजेश जायसवाल, विपिन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। जखनिया : स्थानीय तहसील मुख्यालय पर दुकानें बंद रहीं। पुलिस प्रशासन का पुतला फूंककर विरोध जताया गया। जलाया। इसके पहले जुलूस निकाला गया। वीरेंद्र पांडेय, देवनारायन सिंह, अशेाक गुप्ता, उदय प्रताप सिंह, मुन्ना आदि उपस्थित थे।